Sambhal News: बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम खम
संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: न्यू सत्यम एकेडमी में शनिवार को बाल दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही बच्चों की खिलखिलाहट, रंग-बिरंगी वेशभूषा और उत्सवपूर्ण माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, खेल भावना एवं टीमवर्क प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान एवं विद्या की मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम शिक्षिका रूबी तोमर, अंशिका भारद्वाज और शिक्षक नवनीत रस्तौगी ने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व, चाचा नेहरू के जीवन तथा बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और प्रेम के बारे में रोचक एवं प्रेरणादायक जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.