संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: एबीसी किड्स मोंटेसरी स्कूल में मंगलवार को ग्रीन डे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी और नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हरे रंग की वेशभूषा में रंग पहचान गतिविधि, कविता पाठ, गीत, समूह नृत्य तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के उत्साह और प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संचालिका संगीता भार्गव ने बताया कि ग्रीन डे मनाने का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा पेड़-पौधों के महत्व से परिचित कराना है। यह भी पढ़ें- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर विद्यार्थियों को वितरित किए हजारों पौधे उन्होंने ...