Sambhal News: बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाया
संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: एनपीएस इंटर कॉलेज ठाठी में शनिवार को बाल दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार है, लेकिन अच्छे संस्कार और अनुशासन व्यक्ति को एक बेहतर इंसान बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, बड़ों का सम्मान करने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राज बहादुर यादव, प्रबंधक नेकपाल सिंह, जसवीर सिंह, अमरपाल सिंह, महेश पाल सिंह, सतपाल सिंह, नीतू यादव, प्रीति और राजकुमारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बच्चों को दिखाई गई फिल्म, सपनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.