संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: नगर के सीताराम स्मारक स्कूल पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए पथराव की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह जब विद्यालय खुला तो परिसर ईंट और पत्थरों के टुकड़ों से अटा पड़ा था। यह दृश्य देखकर प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र हैरान रह गए। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद सफाईकर्मी पूरे परिसर की सफाई कर स्कूल बंद करके चली गई थी। इसके बाद विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था। गुरुवार सुबह गेट खुलते ही परिसर में बड़ी संख्या में ईंट और पत्थरों के टुकड़े बिखरे मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि बंद विद्यालय को निशाना बनाकर पथराव किया गया है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चल...