Sambhal News: बंदरों के हमले से युवक घायल, ग्रामीणों में दहशत
संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बंदरों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शान मियां (38) पुत्र रिहान अली सुबह अपने घर आम लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उन्हें काटकर घायल कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीर दौड़ पड़े और किसी तरह बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। घायल शान मियां को परिजन तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.