Sambhal News: बंदरों के हमले में बच्ची और वृद्धा छत से गिरीं, हालत गंभीर
संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुन्नौर और बनियाठेर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में बंदरों ने बच्ची और वृद्धा पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने की कोशिश में दोनों छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुन्नौर के शाहपुर गांव में आठ वर्षीय बच्ची नीचे लकड़ियों के ढेर पर जा गिरी, जिससे नुकीली लकड़ी उसके शरीर में चुभ गई। वहीं बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल गांव में बंदरों के हमले से घबराई 65 वर्षीय वृद्धा छत से सड़क पर जा गिरीं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव निवासी अवनीश कुमार की आठ वर्षीय बेटी नैन्सी रविवार शाम करीब छह बजे घर की छत पर गई थी। इसी दौरान छत पर बंदरों का झुंड पहुंच गया और बच्ची की ओर झपटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.