संभल, सितम्बर 23 -- Sambhal News: ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव में मंगलवार को बंदरों का झुंड देखकर घबराई युवती की छत से गिरकर मौत हो गई। घर से कपड़ा लेकर भागे बंदर के पीछे वह छत पर पहुंची थी, इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड आ गया। उनसे बचने के चक्कर में वह पड़ोसी के आंगन में सिर के बल जा गिरी। गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाबूखेड़ा निवासी नरपत सिंह की बेटी शीतल घर में काम कर रही थी। इसी दौरान एक बंदर घर से कपड़ा उठाकर छत पर चला गया। शीतल डंडा लेकर बंदर को भगाने और कपड़ा वापस लेने के लिए छत पर पहुंची। वहां बंदरों का झुंड देखकर वह घबरा गई। बंदर उसकी ओर ...