Sambhal News: फोटो- संभल के हुनर की नोएडा में धूम, विदेशी खरीदारों को भा रही हड्डी-सींग की कारीगरी
संभल, सितम्बर 29 -- Sambhal News: नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में संभल के पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगरी की खास पहचान देखने को मिल रही है। मेले में संभल के जीआई हड्डी-सींग उत्पादों के साथ ही ओडीओपी के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर हड्डी-सींग के अलावा लकड़ी, रेजिन, सीप समेत विभिन्न प्राकृतिक और हस्तनिर्मित सामग्रियों से तैयार आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। संभल के कारीगरों और निर्यातकों द्वारा तैयार चूड़ियां, कड़े, ट्रे, बॉक्स, ज्वैलरी, मग समेत कई तरह के हस्तशिल्प उत्पाद मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इनकी बारीक कारीगरी, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक हुनर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि इन उत्पादों को विदेशी खरीदारों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोग भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.