Sambhal News: फोटो--विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: असालतपुर जारई गांव में समाजवादी व्यापार सभा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के विस्तार, व्यापारी समाज की बढ़ती महंगाई, मनमाने टैक्स और प्रशासनिक उत्पीड़न आदि समस्याओं तथा मिशन 2027 की रणनीतियों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। इसके साथ आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सुभाष पाल ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। सभी कार्यकर्ता अभी से आगमी चुनाव को लेकर जुट जाए और लोगों से जन संपर्क करके पार्टी व मुखिया की नीतियों व उनके द्वारा कराए प्रदेश में विकास कार्य की विस्तार से जानकारी दे। इस दौरान प्रमोद राघव, अजय कुमार सिंह, सुमित राघव, पन्नालाल, संतोष चन्द्र, संजीव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.