Sambhal News: फोटो- मेला गणेश चौथ में 317 दुकानों का आवंटन
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: चन्दौसी। ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ का 66वां महोत्सव 12 सितबंर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। रविवार को मेला ग्राउंड में दुकानों एवं विभिन्न स्टॉलों का आवंटन किया गया। दुकानदारों को उनकी आवश्यकतानुसार निर्धारित स्थान उपलब्ध कराते हुए 317 दुकानों का आवंटन किया। मेला इंचार्ज रविन्द्र कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड को 16 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। इनमें सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी, विष्णु, कृष्ण, राधा, राम, सीता, नारद, शंकर, पार्वती, गणेश, हनुमान एवं रिद्धि-सिद्धि ब्लॉक बनाए गए हैं। वहीं दुकानदारों ने बताया कि इस बार मेला परिषद ने दुकानों का किराया बढ़ा दिया है। जो दुकान पिछले वर्ष दस हजार रुपये में मिली थी और इस बार दो हजार रुपये बढाकर 12 हजार में दी गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुरहू में गणपति महोत्सव को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.