संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: फोटो- प्रतियोगिता में विशाल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान-एस. एम. इंटर कालेज में मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा क्विज़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन चन्दौसी संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की पहल पर एसएम इंटर कालेज में शनिवार को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से ज्ञानवर्धक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के नौ प्रमुख विधालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों से मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया। ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली व तकनीकी जानकारी। मतदान प्रक्रिया और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं। मतगणना और परिणामों की घोषणा के नियम के बारे में प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वि...