संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: एफ.आर.इंटर कालेज में शनिवार को जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जनपद के बालिका विद्यालय सहित 6 विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य वसीमुद्दीन ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर कराया। खेल का आगाज बालिका वर्ग से किया गया, जिसमें 14 वर्षीय बालिका वर्ग में कृषिका सिंह विजेता हुई। 17 वर्षीय बालक वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में कृष्ण कुमार, नैतिक पवार 55 किलोग्राम भार वर्ग में, प्रिंस 56 किलोग्राम भार वर्ग में, आशीष 60 किलोग्राम भार वर्ग में ,53 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी विजेता रहे। 19 वर्ष बालक वर्ग में संतराम 53 किलो भार वर्ग में विजयी रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीआईसी के खिलाड़ी चमके सभी वि...