Sambhal News: फोटो- तमंचे के साथ लूट का आरोपी गिरफ्तार, कुंडल और नकदी बरामद
संभल, सितम्बर 25 -- Sambhal News: थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए रोपी दो कुंडल, 400 रुपये की नकदी, 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया हैं। साथ ही प्रेसवार्ता करके गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने पूर्व में हुई दंपति से लूट की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। यहां बता दे कि जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव कोरेरा निवासी सोनू पुत्र धर्मवीर सिंह 28 अगस्त को बाइक से रक्षाबंधन के बाद रात को अपनी ससुराल थाना कुढफतेहगढ के गांव शाहपुर से घर जा रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी भी थी। इसी दौरान डारनी बिजलीघर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचे के बल पर पत्नी के कानों से कुंडल, पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.