संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: चन्दौसी भक्ति और धार्मिक आस्था के लिए पहचान रखने वाली मिनी वृंदावन नगरी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कान्हा के जन्म की खुशी में पूरा शहर भक्तिरस में डूबने को तैयार है। मंदिरों की रंगाई-पुताई के साथ साफ सफाई का कार्य पूरा होने के बाद अब श्रद्धालु उन्हें आकर्षक ढंग से सजाने और मनमोहक झांकियां तैयार करने में जुट गए हैं। मिनी वृंदावन कहलाने वाली चन्दौसी नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मिनीवृंदावन की गलियों और बाजारों में कृष्ण भक्ति का रंग गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: महंगाई को 'माखन' समझ गटके भक्त, कान्हा को रिझाने में नहीं छोड़ रहे कसर हर वर्ष की भां...