संभल, सितम्बर 14 -- Sambhal News: नगर के हनुमानगढ़ी मोहल्ला स्थित जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में रविवार को विभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, रिले, कुश्ती, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं शतरंज सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में भैया वर्ग के 27, 30, 33, 37 एवं 41 किलोग्राम तथा बहन वर्ग के 25, 28, 31, 34 एवं 37 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले हुए। इनमें हनुमानगढ़ी, हसनपुर, संभल, अमरोहा सहित विभिन्न विद...