संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: नगर के सांईलोक कालोनी में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथा व्यास उमंग दीक्षित ने प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि महारस लीला श्री कृष्ण और गोपियों के बीच का दिव्य रस, जो जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। यह कोई भौतिक रास नहीं, बल्कि विशुद्ध प्रेम और समर्पण की पराकाष्ठा है। गोपी-उद्धव संवाद में कहा कि जब श्री कृष्ण के परम ज्ञानी सखा उद्धव, गोपियों को ज्ञान का संदेश देने ब्रज आ रहे थे तो गोपियों का कृष्ण-प्रेम देखकर उनका ज्ञान का अहंकार दूर हो गया। वे स्वयं भक्ति के रंग में रंग गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु कथा के दौरान माता रुक्मिणी और भगवान श्री कृष्ण के विवाह की झांकी सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर ...