संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार गुरुवार की शाम चन्दौसी पहुंचे। उन्होंने मेला परिषद के पदाधिकारियों और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सतेंद्र प्रकाश के साथ गणेश रथयात्रा मार्ग व मेला स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने गणेश मंदिर से लेकर कैथल गेट तक के पूरे सड़क मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रथयात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो, सड़कों की मरम्मत समय से पूरी कर ली जाए और प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, ताकि रथयात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। निरीक्षण के समय मेला परिषद के सदस्य व स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...