Sambhal News: फोटो-पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पर सात पत्रावली का निस्तारण
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: नगर के संभल गेट गौशाला रोड स्थित पिंक चौकी पर बुधवार को पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक हुई। जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर परामर्श केंद्र प्रभारी डा रुकम पाल सिंह के नेतृत्व में निस्तारित करने का प्रयास किया गया। जहां कुल पत्रावली 26 को सुना गया। जिसमें से 7 पत्रावली का निस्तारण किया गया और दो परिवारों को पुनः मिलाया गया। इसके साथ 1 पत्रावली पर विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। 4 पत्रावली आवेदक द्वारा बल ना देने के कारण बंद किया गया। इस दौरान काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार, हेड कांस्टेबल रुचि आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.