Sambhal News: फोटो-घर-दुकान से लाखों के जेवर और नकदी पर चोरी
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बलकलानपुर में चोरों ने मंगलवार की रात एक मकान और उसमें स्थित दुकान को निशाना बनाकर नकदी व जेवरात समेत सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग पड़ोस में जागरण में शामिल होने गए थे और मकान पर कोई मौजूद नहीं था। चोर पीछे की ओर से दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर व दुकान के अंदर से सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी व सामान चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित मकान स्वामी रिंकू पुत्र रामेश्वर ने बताया कि मंगलवार की रात गांव में हो रहे जागरण में पत्नी के साथ गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। रात करीब दो बजे जागरण से घर लौटा और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। शक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.