संभल, नवम्बर 16 -- Sambhal News: फोटो-क्विज प्रतियोगिता में आयुष,यश अक्ष एवं सचिन ने प्राप्त किया प्रथम स्थान चन्दौसी संवाददाता। जी.के. सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को डॉ. जी.के. गुप्ता मेमोरियल इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें प्रथम वर्ग जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) तथा द्वितीय वर्ग सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 12) रहा। जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) में आयुष भट्ट एवं यश भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रुद्र एवं मान्या ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 12) में अक्ष एवं सचिन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हर्ष राघव एवं सक्षम गुप्ता ने...