संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में नृत्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। फिल्मी गीतों, भजनों और लोकप्रिय गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जब जिद पर आ गईं पार्वती भजन और लकड़ी की काठी पर प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। निदेशक संभव जैन ने कहा कि मंच बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता विकसित करने का माध्यम है। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मूल्यांकन किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार मेधाव्रत समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...