Sambhal News: फर्जी वन अधिकारी बन किसान से रंगदारी मांगने के आरोपी भेजे जेल
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना पुलिस ने गांव रायपुर में किसान से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को जेल भेज दिया। मंगलवार को तीन आरोपी वन विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे और किसान को पेड़ काटने के आरोप में धमकाकर 50 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस मौका पाकर भागे तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी है और इस गिरोह के कारनों की गहनता से जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी बलवान सिंह के खेत में लगे बकायन के तीन पेड़ दो दिन पहले आई आंधी में गिर गए थे। किसान ने पेड़ों को काटकर रख लिया था। मंगलवार को तीन युवक वहां पहुंचे थे और खुद को वन विभाग का अधिकारी बताते हुए किसान को बिना अनुमति पेड़ काटने के लिए धमकाकर पेड़ काटने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर किसन को धमकाया था। जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.