Sambhal News: फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने के आरोप में सात के खिलाफ मुकदमा
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: जमीन के फर्जी बैनामे के जरिए पैतृक संपत्ति हड़पने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मोहम्मद जमीर निवासी मोहल्ला चौधरियान सिरसी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता शफीक अहमद ग्राम सिरसी स्थित गाटा संख्या 1389 में 1/5 हिस्से के मालिक और काबिज थे। 8 नवंबर 2015 को उनके निधन के बाद प्रार्थी समेत चार पुत्रों और पत्नी को कानूनी वारिस दर्ज किया गया। आरोप है कि सितारा, शानू समेत अन्य आरोपियों ने आपस में साजिश कर वादी की जमीन के 1/10 हिस्से का फर्जी और कूटरचित मुआयदा-बय तैयार कराया। आरोप के अनुसार 7 सितंबर 2024 को नंद किशोर, संजय सिंह और हिलाल अख्तर के माध्यम से उक्त दस्तावेज का पंजीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.