संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र के गांव रिठाली निवासी पुष्पेंद्र ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा है कि गाटा संख्या 71 मौके पर लोक निर्माण विभाग की सड़क के 60 फिट के दायरे के भीतर है, इस भूमि पर किसी को खरीद या बिक्री का अधिकार नहीं है। आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर झूठी रिपोर्ट लगवाकर गाटा 71 की भूमि धारा 80 कराकर 55 मीटर भूमि का गाटा संख्या 74 को गाटा 71 में दिखाकर फर्जी बैनामा किया है। lसाथ ही उस व्यक्ति ने गाटा 71 के फर्जी दस्तावेज दिखाकर उक्त भूमि गाटा 74 को अपनी निजी भूमि गाटा 71 बताकर प्रदर्शित किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को गुमराह करके लाखों रुपये तक सरकारी धनराशि का मुआवजा भुगतान अवैध रूप से प्राप्त किया। पुष्पेंद्र ने जांच कराकर मुकदमा ...