Sambhal News: फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कांबिंग
संभल, सितम्बर 18 -- Sambhal News: मढ़न। असमोली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग अभियान चलाकर फरार आरोपी के संभावित ठिकानों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस घायल बदमाश से मिली जानकारी के आधार पर उसके साथी नदीम की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: संभल में मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, साथी भागा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.