Sambhal News: प्लाई फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में केमिकल पीने से मजदूर की मौत
संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: हयातनगर थाना क्षेत्र के बबैना गांव में संचालित प्लाई फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की गुरुवार सुबह मैनेजर से कहासुनी हो गई। उसके बाद संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर ने प्लाई चिपकाने वाले केमिकल को पी लिया। हालत बिगड़ी तो वहां काम करने वाले परिवार के अन्य लोग तुरंत बाइक से आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने थाना पुलिस से मैनेजर पर केमिकल पिलाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मजदूर की मौत के बाद मजदूर व अन्य कर्मचारी फैक्ट्री से गायब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक का परिचय थानाक्षेत्र के गांव मऊ भूड़ निवासी वीरपाल सिंह (50वर्ष) ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.