Sambhal News: प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, लैब और किचन के ताले तोड़ इन्वर्टर, ड्रोन व गैस सिलेंडर समेत सामान ले उड़े चोर
संभल, जुलाई 27 -- Sambhal News: गुन्नौर। गुन्नौर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर अब्दुल हाई में रविवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय के लैब कक्ष और किचन रूम के ताले व कुंडी तोड़कर लाखों रुपये के शिक्षण एवं उपयोगी सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। प्रधानाध्यापक रामसेवक जब स्कूल पहुंचे तो मुख्य दरवाजों के ताले टूटे मिले। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली गुन्नौर में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए इनवर्टर की चार बैटरी यह भी पढ़ें- Rampur News: मोतीपुरा में परिषदीय स्कूल के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.