Sambhal News: प्रसव के 25 दिन बाद बिगड़ी हालत, महिला की मौत
संभल, अगस्त 11 -- Sambhal News: थाना धनारी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की प्रसव के करीब 25 दिन बाद अचानक हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने बहजोई के निजी अस्पताल के स्टाफ पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर बहजोई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सक ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया, जिसके बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की हालत सामान्य बताई जा रही थी। करीब 25 दिन बाद नौ अगस्त को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.