Sambhal News: प्रशासन ने हटवाया नरौली मऊ अस्सू मार्ग से अवैध कब्जा
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान में की गई शिकायत पर प्रशासन ने मंगलवार को कस्बा नरौली स्थित मऊ अस्सू मार्ग को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान काफी संख्या में प्रशासन, पुलिस के साथ ग्रामीण मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के कस्बा नरौली मऊ अस्सू मार्ग पर प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में 650 मीटर लंबे अवैध कब्जे को मंगलवार को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश के बाद बुलडोजर की सहायता से मार्ग को कब्जा हटवाकर आवागमन के लिए सुचारु करा दिया। नायब तहसीलदार सत्येंद्र चाहर ने बताया कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण ने मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए रास्ते को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस दौरान थाना बनियाठेर पुलिस, लेखपाल राजीव शर्मा और काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.