Sambhal News: प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर कसा शिकंजा
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: स्वच्छ त्योहार एवं दीपोत्सव के अवसर पर नगर पालिका और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश के निर्देशन में आयोजित अभियान में एसवीपीएस सदस्यों ने भी सहयोग किया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला। साथ ही दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने और कूड़े का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान नागरिकों और व्यापारियों को प्लास्टिक से पर्यावरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.