संभल, जुलाई 5 -- Sambhal News: गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव सिंगोली कल्लू स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वन क्षेत्र अधिकारी बृजमोहन के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बरगद, पीपल, चक्रासिया, बॉटल ब्रश, कदंब सहित कई प्रकार के पौधे रोपे गए। वन क्षेत्र अधिकारी बृजमोहन ने कहा कि विभाग द्वारा लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। तहसील क्षेत्र में प्रतिदिन सार्वजनिक स्थलों और आवश्यकता अनुसार पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामश्री, महंत रामलाल, राधे शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पुजारी ने किया पौधरोपण का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...