संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव भदरोला में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं के नारों के साथ जागरूक किया गया। अभियान के तहत गांव की गलियों और मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद गांव में पौधारोपण भी किया गया। हेमेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु उपलब्ध कराने के साथ औषधियां भी प्रदान करते हैं और वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्षों की लगातार हो रही कटाई को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना बेहद जरूरी है। यशपाल सिंह ने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है...