Sambhal News: पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा सत्यवीर का शव, परिवार में मची चीख पुकार
संभल, नवम्बर 29 -- सत्यवीर सिंह का शव गांव पहुंचा Sambhal News: थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भकरौली और मझोला के बीच जंगल में पेड़ से लटका मिले सत्यवीर सिंह (45) का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव सारंगपुर पहुंचा। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और दोनों मासूम बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। शाम को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कैलादेवी थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र पोती सिंह 24 नवंबर को घर से खाद लाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह सेजना अहरान गांव में अपनी भांजी के घर पहुंच गए। गुरुवार को वहां से घर लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.