संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: संभल,संवाददाता। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एंजरी गांव में रविवार शाम घर के सामने बनी पेड़ी टूटने को लेकर चाचा भतीजे के परिवारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान धक्का लगने से ग्रामीण सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें संभल के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे चंदन सिंह ने बताया कि उनके पिता हरपाल सिंह 56 वर्ष ने रविवार को धान बेचे थे। रविवार शाम धान खरीदने वाला व्यापारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से हरपाल के दिवंगत भाई सुंदर के घर के सामने बनी पेड़ी टूट गई। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। चंदन का आरोप है कि पेड़ी टू...