संभल, नवम्बर 10 -- Sambhal News: नगर में धूमधाम के साथ गोवर्धन का त्योहार मंगलवार को श्रद्धा भाव के सााथ शुभ मुहुर्त में परिवार के लोगों ने विधि विधान से गोवर्धन की पूजा अर्चना की और घर में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंगलवार को नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में गोवर्धन श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में महिलाओं ने गाय आदि के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई। उसके बाद शाम को परिवार के लोगों ने पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करके परिक्रमा की उसके बाद बडों के पैर छुकर छोटों ने आशीर्वाद लिया। बच्चों ने फूलझड़ी व पटाखे छोड्कर खुशी मनाई। रात को गोवर्धन जगाए गए और सुबह को गाय के बछड़े से गोवर्धन की आकृति को बिगड़वाया गया। प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य हरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पर मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्...