Sambhal News: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग से सुलझे पति-पत्नी के मतभेद
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: पति-पत्नी के बीच बढ़ते पारिवारिक विवादों को बातचीत और समझौते के जरिए सुलझाने के लिए पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित की गई। बैठक में पति-पत्नी के बीच विवाद और मतभेद से जुड़े 90 मामलों की सुनवाई की गई। काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति और सुलह-समझौते के जरिए विवादों को खत्म कराने का प्रयास किया। इस दौरान छह परिवारों को फिर से साथ रहने के लिए राजी कराया गया। बैठक में पति-पत्नी को आमने-सामने बैठाकर उनके विवादों के कारणों को समझने का प्रयास किया गया। काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनने के बाद आपसी संवाद और सहमति के आधार पर समाधान का रास्ता सुझाया। प्रयास के बाद छह मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और दोनों पक्ष दोबारा साथ रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.