Sambhal News: पुलिस ने 24 घंटे में दिल्ली से बरामद किए दो लापता बच्चे
संभल, अक्टूबर 19 -- Sambhal News: थाना जुनावई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए दो बच्चों को 24 घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चे साइकिल से दिल्ली घूमने निकल गए थे। पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने से परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के चिरवारी गांव निवासी कल्लू पुत्र सियाराम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका 11 वर्षीय भाई अमलेश और उसका 10 वर्षीय साथी गौरव पुत्र ओमप्रकाश 15 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी गुन्नौर के निर्देशन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.