संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग में मढ़न चौकी प्रभारी अनुज चौहान के हाथ में गोली लग गई। दोनों घायलों को सीएचसी असमोली भेजा गया। मालपुर बॉर्डर से सेवापुर-पदार्थपुर मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास चौकी प्रभारी अनुज चौहान पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सेवापुर की ओर से बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने से चौकी प्रभारी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार के पैर में गोली लगी और उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कैफ पुत्र अजीमुद्...