संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: संभल। पुराने मोबाइल, खराब बैटरी और बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लापरवाही से फेंकना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए 28 अक्तूबर को जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विशेष अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत विद्यालयों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और पुनर्चक्रण के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि पुराने मोबाइल, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कूड़े में फेंकने के बजाय अधिकृत संग्रह केंद्रों पर जमा करना चाहिए।कार्यक्...