Sambhal News: पुरानी रंजिश चलते घर में घुसकर मारपीट, दंपति व भाई को घायल करने में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दंपत्ती व पीड़ित के भाई को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के खेड़ा फतेहपुर गांव निवासी अशोक कुमार का जनपद बदायूं के थाना सहसवान के सिलहरी गांव के कुछ लोगों से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।
घटनाक्रम आरोप है कि बीती 23 तारीख की शाम लगभग 8 बजे सिलहरी गांव के दबंग लोग पुरानी रंजिश को लेकर अशोक कुमार के घर में लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब अशोक कुमार और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में अशोक कुमार, व उनकी पत्नी हेमवती और भाई बृजेश गंभीर रूप से चोटिल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.