संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र गांव जंहानपुर में 20 जून की रात दो पक्षो में पुरानी जमीन की रंजिश में विवाद हो गया था। जिसमें दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले फायरिंग भी हुई। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी थी। बुधवार को पुलिस ने जंहानपुर-बहटकरन मार्ग से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी राजारामपाल सिंह ने बताया गांव जंहानपुर निवासी आरोपी पप्पू और इंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हड़कंप: क्रिकेट मैच के विवाद में युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...