Sambhal News: पीस कमेटी की बैठक में त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: श्रावण मास और आगामी त्योहारों को देखते हुए धनारी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और ग्राम प्रधानों से संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। एसडीएम अवधेश कुमार और सीओ बहजोई स्तुति सिंह ने बारह वफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर लोगों से चर्चा की। अधिकारियों ने शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनीं। एसडीएम और सीओ ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- Purnia News: डगरूआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.