Sambhal News: पीएसी की भूमि पर बनी मजार पर गरजा बुलडोजर
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली ऐदलपुर के जंगल में पीएसी निर्माण के लिए चिह्नित भूमि पर बनी मजार को शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कब्जामुक्त कराई गई भूमि पीएसी के सुपुर्द कर दी गई।
भूमि का चिह्नीकरण क्षेत्र के गांव दतावली ऐदलपुर के जंगल में वर्ष 2019 में पीएसी के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई थी। चिह्नित भूमि के करीब 98 प्रतिशत हिस्से के बैनामे भी हो चुके हैं। इसी भूमि के बीच ग्राम समाज की जमीन का करीब 0.025 एकड़ हिस्सा ऐसा था, जिस पर मजार बना दी गई थी। पीएसी अधिकारियों की ओर से उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराकर निर्माण कार्य के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.