Sambhal News: पिता की डाट से आहत किशोर फंदे पर लटककर दी जान
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से नाराज कक्षा नौ के 16 वर्षीय छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब उसके पिता खेत पर पहुंचे तो बेटे का शव पेड़ से लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर एकत्र हो गए। परिजन किशोर का शव घर ले आए, जहां चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का 16 वर्षीय बेटा कक्षा नौ में पढ़ता था। बुधवार देर शाम किशोर घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद पिता ने उसे खेत में कटी पड़ी धान की फसल के पास सोने के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पिता की डांट से नाराज किशोर रात में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.