Sambhal News: पातालेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
संभल, अगस्त 11 -- Sambhal News: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को संभल स्थित ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। प्रशासन के अनुसार दिनभर में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पहले सोमवार की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए। मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया तथा रूट डायवर्जन लागू किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों और पुलिस बल की तैनाती की गई। मंदिर परिसर में अस्थायी चिकित्सा शिविर, पेयजल की व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.