Sambhal News: पागल कुत्ते ने दो दर्जन मवेशियों को काटा
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर में एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया और करीब 20 से 25 दुधारू मवेशियों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में रेबीज फैलने की दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी से गुहार के बाद प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को पशुपालन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मवेशियों का टीकाकरण व उपचार शुरू कर दिया है। थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर में सोमवार से एक पागल कुत्ता घूम रहा था। उसने गाय-भैंसों सहित करीब दो दर्जन पशुओं को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते के हमले से कई मवेशी लहुलूहान हो गए। संक्रमण के खतरे को देखते हुए ग्रामीण राजेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ''एक्स'' पर पोस्ट डालकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। साथ ही एसडीएम व मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.