संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: जनसुनवाई में पहुंची एक शिकायत के बाद प्रशासन ने करीब पांच साल से लंबित भूमि सीमांकन विवाद का समाधान करा दिया। सिकंदरपुर करछली गांव में गाटा संख्या 174 और 175 के बीच सीमा को लेकर चल रहे विवाद के कारण मध्य गंगा नहर के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने और कब्जा लेने की कार्रवाई अटकी हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराया और विवादित भूमि को स्पष्ट रूप से चिह्नित कर मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-8, बुलंदशहर को कब्जा दिला दिया। इससे नहर निर्माण में आ रही बाधा दूर हो गई है। ग्राम सिकंदरपुर करछली निवासी सुंदर पुत्र भूर सिंह ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के समक्ष भूमि और नहर निर्माण से संबंधित शिकायत रखी थी। शिकायत में गाटा संख्या 174 और ...