Sambhal News: पांच दिवसीय वेद-राम कथा का समापन हुआ समापन
संभल, सितम्बर 12 -- Sambhal News: रेलवे स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज सिरसी का 98 वां वार्षिक उत्सव पांच दिवसीय वेद कथा एवं राम कथा के समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन आर्य समाज की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया। यज्ञ की ब्रह्मा कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, हाथरस की प्राचार्य डॉ. पवित्रा आर्य रहीं। मुख्य यजमान आर्यवीर रस्तोगी, धर्मपत्नी नैना रस्तोगी, मंगलम रस्तोगी और लक्ष्यवीर रस्तोगी रहे। यज्ञ के बाद गुरुकुल की कन्याओं ने प्रभु भक्ति के भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। पंड़ित ज्ञानदेव आर्य ने भजनों के माध्यम से ईश्वर की महिमा का वर्णन किया। पंड़ित भानु प्रकाश आर्य ने पंच महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सद्गृहस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। आर्य समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.