Sambhal News: पहले प्रेमजाल फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, शादी के नाम पर बनती थी 'लुटेरी दुल्हन'
संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: शादी की तलाश में जुटे लोगों को पहले बातचीत के जरिए भरोसे में लेते फिर मिलने के बहाने किराये के कमरे में बुलाकर हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाते थे। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। जो इनके प्रेमजाल में नहीं फंसता था उसे शादी का झांसा देकर 40 से 50 हजार रुपये में रिश्ता तय करने की बात कहते और महिला को दुल्हन बनाकर घर भेज देते थे। मौका मिलते ही वह जेवर-नकदी लेकर फरार हो जाती थी। रजपुरा पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हैं। रजपुरा थाना पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.