संभल, नवम्बर 1 -- Sambhal News: महिला थाना पुलिस लाइन बहजोई में शनिवार को पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक थानाध्यक्ष डॉ. रुकमपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पति-पत्नी के बीच विवादों को काउंसलरों की मदद से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। बैठक में कुल 1444 पत्रावलियों को सुना गया, जिनमें से 54 का निस्तारण किया गया। इस दौरान 10 परिवारों को फिर से मिलाया गया, जबकि 15 पत्रावलियों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। वहीं, 29 पत्रावलियां आवेदकों द्वारा पैरवी न करने अथवा अन्य कारणों से बंद की गईं। बैठक में काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय, अखिलेश अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, सीमा आर्य, कंचन माहेश्वरी, बबीता सहित कांस्टेबल शहजाद मलिक, महिला आरक्षी ज्योति और विनीता समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...